Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रतिभाशाली छात्रों को भाजपा एसटी मोर्चा ने किया सम्मानित

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत तेरेंगा पंचायत के चापड़ी में शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में प्रखंड के प्रतिभावान युवक-युवतियों को भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रम के तहत पाथर गोड़ा टुमांगकोचा में सबर और बिरहोर बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन पढ़ा रही मुगली सबर, केंदाडिह में फ्री कोचिंग करा रहे आशीष दास, फुटबॉलर सरस्वती सबर, चापड़ी में महिला फुटबॉल टीम बनाने में अग्रसर दिव्या टुडू, कुमीर मुड़ी के युवक-युवतियों को फुटबॉल और पढ़ाई लिखाई में प्रेरित करनेवाले आजाद हेंब्रम को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-will-remain-interrupted-for-4-hours-on-saturday-in-tamukpal-feeder/">घाटशिला

: तामुकपाल फीडर में शनिवार को 4 घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सामाजिक कार्य करने वालों को मिला सम्मान

इस मौके पर एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज के उन युवाओं को मान सम्मान देने का काम कर रही है, जो समाज के उत्थान में एड़ी चोटी एक कर रहे हैं. युवाओं को खेल, शिक्षा स्वास्थ्य और समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाज के आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा हमेशा आगे रहेगा. सम्मान कार्यक्रम में कार्यक्रम में घाटशिला विधानसभा प्रभारी प्रमित पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष लीटाराम मुर्मू, बागुन केराई, नाइके बाबा सुनाराम सोरेन, अंतू हसदा, लखन मुर्मू, धनीराम हेंब्रम, राजाराम मुर्मू और ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देकर किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही