Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : भाजपा एसटी मोर्चा ने हाईस्कूल में रोजगार परामर्श कार्यशाला का किया आयोजन

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड के बेनासोल हाईस्कूल में शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा रोजगार परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया. भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सह मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में स्कूल के छात्रों को भविष्य में कैसे बेहतर करें और रोजगार से कैसे जुड़े इस संबंध में वक्ताओं ने जानकारी दी. कार्यशाला में घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी सह हाई कोर्ट के अधिवक्ता लखन मार्डी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी के प्रभारी डॉक्टर एस एल मार्डी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मालती भगत ने छात्र -छात्राओं को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-meeting-of-bjp-barshol-mandal-concluded-in-jagannathpur/">बहरागोड़ा

: भाजपा बड़शोल मंडल की जगन्नाथपुर में बैठक सम्पन्न

हर संभव मदद का मिला आश्वासन

वक्ताओं ने मुख्य रूप से कहा कि समय का सदुपयोग करें, मेहनत में कंजूसी न करें. लक्ष्य बनाकर पढ़ने की सलाह दिया गया. रामदेव हेंब्रम ने छात्रों से कहा कि पढ़ाई में अगर संसाधन और साधन की कोई असुविधा व आवश्यकता हो तो निसंकोच उनसे संपर्क करें, ताकि समस्या का निदान हो सके. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भुकतु मारडी, विधानसभा प्रभारी परमीत पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष लिटाराम मुर्मू शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही