Search

मुसाबनी : प्रखंड प्रमुख ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Musabani (Sanat kr pani) : मुसाबनी के प्रखंड प्रमुख सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांव में डबल बिजली बिल आने पर लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम कनीय अभियंता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को बील देने पर दबाव बनाने, केस करने की धमकी देने के चलते लाभुक परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-met-prime-minister-modi-got-assurance-of-cooperation-in-the-development-of-the-state/">प्रधानमंत्री

मोदी से मिले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, राज्य के विकास में सहयोग का मिला भरोसा

कैनाल पार टोला में बिजली मुहैया करने की मांग

ज्ञापन में बिजली विभाग को डबल बिल की समस्या का जल्द निदान कर लोगों से वसूले गए डबल बिल को वापस दिलाने, चाकुलिया ग्राम के कैनाल पार टोला में लोगों को बिजली मुहैया करने की मांग की गई है. कहा गया है कि आंधी तूफान और बरसात के मौसम में आए दिन सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचे बिजली के तार टूट जाते हैं खंभा गिर जाते हैं. जिसके चलते गांव के लोग कई दिनों तक अंधेरे में रहते हैं. बिजली विभाग को अपने कर्मचारियों को भेजकर स्थिति पर हमेशा नजर रखें. ज्ञापन सौंपने में बागुन केराई, सुनील हेंब्रम, विजय राजवाड़, सुखदा टुडू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp