Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : मृतक सुकरा सबर के परिजनों से मिले प्रखंड प्रमुख, दिया मदद का भरोसा

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के मेढ़िया पंचायत अंतर्गत लावकेसरा सबर बस्ती के शुकरा सबर का शव पिछले दिनों फंदे से झूलता मिला था. परिजनों ने थाने में जाकर जांच की मांग की थी. बुधवार को प्रखंड प्रमुख सह भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम अपनी टीम के साथ सुकरा सबर के पत्नी और बच्चों से मिलकर हालचाल जाना. परिवार के लिए राशन की भी व्यवस्था की. बातचीत के दौरान सुकरा सबर की पत्नी ने उस रात की आपबीती सुनाई. इसे भी पढ़ें :सरिया:">https://lagatar.in/sariya-elephants-vandalized-the-schools-trampled-the-vegetable-grown-by-the-farmer/">सरिया:

हाथियों ने विद्यालयों में की तोड़फोड़,किसान की उपजी सब्जी को रौंदा

पत्नी के नाम पर राशन कार्ड बनाने का निर्देश

परिवार को मात्र पति के नाम से पांच किलो राशन मिलता है. घर टूटा हुआ है. बरसात में सो नहीं पाते हैं. प्रमुख ने आश्वस्त करते हुए कहा अगर हत्या अगर हुई है तो उसकी सही जांच करा कर दोषी को जेल भिजवाने का काम करेंगे. अगर प्रशासन हत्या को दबाने की कोशिश करेगा तो आला अधिकारियों से शिकायत कर सीआईडी जांच कराने की मांग की जाएगी. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी का नाम से राशन कार्ड बनवाने का आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposing-the-construction-of-railway-boundary-in-gomoh-residents-of-the-locality-said-first-the-way/">धनबाद

: गोमो में रेलवे के बाउंड्री निर्माण का विरोध, मोहल्लेवासी बोले- पहले रास्ता तो

 पेयजल अपूर्ति ठीक करने का दिया निर्देश

पेंशन के लिए भी आवेदन पत्र लिया गया. साथ ही घर की मरम्मत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी से बात कर उपाय निकालने की बात कही. उसी क्रम में आसपास के सबरों ने भी अपनी व्यथा सुनाई. कई सबर परिवार का ग्रीन कार्ड बना हुआ है. उनको मात्र पांच किलो राशन मिलता है. उन्होंने कार्ड सुधार कराने की अपील की. सबर टोला में जल नल योजना बंद पड़ी है. जलमीनार से सबर घरों में जुड़ा हुआ पाइप लाइन को बंद कर रखा जाता है. पीएचईडी के कनीय अभियंता को फोन के माध्यम से पेयजल अपूर्ति ठीक करने का निर्देश दिया. मौके पर आदिम जनजाति संघ के अध्यक्ष रानी सबरीन, अंतू हांसदा, परमीत पुर्ती भुकतु मार्डी, संजय बेहरा,अंबी सोरेन, रमेश सोरेन, लिटा राम मुर्मू ,विश्वकर्मा सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jgom-beat-chasnala-by-34-runs-in-t-20-triangular-cricket-tournament/">किरीबुरू

: टी-20 ट्राइंगुलर क्रिकेट टूर्नामेंट में जेजीओएम ने चासनाला को 34 रनों से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही