Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : सिदो-कान्हू जनजातीय कॉलेज की समस्याओं से रुबरु हुए प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम

Musabani : मुसाबनी प्रखंड के प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने मंगलवार को सिदो कान्हू जनजातीय कॉलेज लावकेसरा की समस्याओं की जानकारी ली. कॉलेज के कमेटी द्वारा प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. मुख्य रूप से कॉलेज में पेयजल की सुविधा के लिए जलमीनार का निर्माण करने और छात्रों के लिए शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की. चहारदीवारी और भवन मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई, साइकिल स्टैंड का निर्माण की भी मांग की गई. कई साल से खराब चापाकल मरम्मत की भी मांग प्रमुख से की गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-passengers-are-upset-due-to-the-stench-coming-from-the-piles-of-garbage-on-the-roadside/">बहरागोड़ा

: सड़क किनारे कचरे के ढेरों से आ रही बदबू से राहगीर परेशान

कॉलेज के विकास के लिए हमेशा प्रयास करेंगे - प्रखंड प्रमुख

प्रमुख ने कमेटी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय कॉलेज भूत पूर्व मुखिया सह कॉलेज के सेक्रेटरी जयपाल माझी के प्रयास से बना था. क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए उनका प्रयास हमारे लिए प्रेरणादायक है. प्रमुख ने कहा कि अपने स्तर से कॉलेज का विकास, पठन-पाठन सुचारू रूप से चले उसके लिए हमेशा प्रयास करेंगे. इस मौके पर कॉलेज कमेटी के सचिव जयपाल सिंह माझी, अध्यक्ष जगदीश बास्क, कोषाध्यक्ष अंतू हांसदा, प्रिंसिपल दुखु सिंह हो, संजय बेहरा, मुकेश कर्मकार, अर्जुन मुर्मू, दारा पातर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही