Search

 
 
 

मुसाबनी : सिद्धेश्वर मंदिर तक पानी पहुंचाने के लिए प्रखंड प्रमुख ने की पहल

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर में पानी की भरी किल्लत है. इसकी जानकारी मिलने पर मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता चैतन्य कुमार मिश्रा को लेकर मंदिर पहुंचे और इस समस्या से अवगत कराया. कनीय अभियंता ने विभाग की ओर से एक डीप बोरिंग कराने का आश्वासन दिया. जेई ने बताया कि सीधी ऊंची पहाड़ी पर मंदिर होने के कारण यहां तक पानी पहुंचाना बड़ी चुनौती है. उसके लिए जगह-जगह कुआं बनाकर पंप के द्वारा पानी ऊपर पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग की ओर से डीप बोरिंग किया जाएगा और आने वाले समय में उपर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के छोटेराय हांसदा, सनातन सीट, गौर मोहन महतो, हरीपदो महतो, निर्मल महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-to-impose-presidents-rule-in-manipur-effigy-burnt/">चांडिल

: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही