Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रखंड प्रमुख ने किया पुरनापानी का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी के प्रखंड प्रमुख सह भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने मंगलवार को तेरेंगा पंचायत अंतर्गत पुरनापानी गांव का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रमुख से पेयजल के लिए डीप बोरिंग कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि यहां एचसीएल द्वारा विद्युत चालित मोटर के साथ जल मीनार को तो स्थापित किया गया है. आंधी पानी के दौरान कई दिनों तक बिजली नहीं रहती. जिसके कारण पानी की किल्लत हो जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन बोरिंग किया गया है लेकिन उनमें पानी निकालने के लिए हेड नहीं लगाया गया है. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों से फोन पर बात करते हुए तत्काल हेड लगाने का निर्देश दिया. इसके बाद प्रमुख ने बेनाशोल पंचायत के सोहदा आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-teachers-submitted-memorandum-to-the-principal-regarding-symbolic-protest/">घाटशिला

: सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही