Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बागवानी को लेकर की बैठक

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बागवानी से संबंधित बैठक आयोजित हुई. बैठक में पंचायतवार बागवानी योजनाओं से संबंधित पिट खोदाई, घेरान, जलकुंड और सीपीटी से संबंधित प्रगति के बारे में जानकारी ली गई. बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि बागवानी कृषि की एक शाखा है जो फलों, सब्जियों, फूलों और सजावटी पौधों की खेती से संबंधित है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-will-now-provide-direct-electricity-to-small-industries-of-chirkunda-kumardhubi-and-maithon/">धनबाद

: चिरकुंडा, कुमारधुबी व मैथन के छोटे उद्योगों को अब डायरेक्ट बिजली देगा डीवीसी

लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा बागवानी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो पौष्टिक आहार प्रदान करने और पर्यावरण को सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस कारण सरकार द्वारा इस योजना को अति गंभीरता से लिया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि किसी प्रकार कि लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रत्येक दिन पंचायतों के भ्रमण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी पंचायतों के राजस्व ग्राम में 6-6 योजना लेने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर ग्राम रोजगार सेवक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही