Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की गई. बैठक में पंचायतों में चल रही योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई. लंबित प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा की गई. 40 अधूरे आवास को 30 मार्च तक पूरा करने का निर्देश पंचायत सचिव और मुखिया को दिया गया. इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवासों को भी 30 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया. फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में एक सेविका द्वारा निजी आवास में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाने से आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई. संबंधित पदाधिकारी से बात करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-41715-cycles-will-be-distributed-among-class-8th-to-10th-students-demand-will-be-sent-to-headquarters/">जमशेदपुर
: कक्षा 8 वीं से 10 वीं छात्रों के बीच 41715 साइकिल किए जाएंगे वितरित, मुख्यालय भेजा जाएगा डिमांड
: रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
: कक्षा 8 वीं से 10 वीं छात्रों के बीच 41715 साइकिल किए जाएंगे वितरित, मुख्यालय भेजा जाएगा डिमांड
14वें और 15वें वित्त आयोग के रॉयल्टी की हुई समीक्षा की गई
गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या को निपटाने के लिए खराब चापाकलों की मरम्मती कराने के लिए सूची मांगी गई. पंचायत सचिवों द्वारा 850 खराब चापाकालों की सूची सौंपी गई. इस सूची को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सौंपकर सभी को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया. 14 और 15वें वित्त आयोग के रॉयल्टी की समीक्षा की गई जिसमें सभी पंचायत सचिवों द्वारा बताया गया कि सभी ने रॉयल्टी जमा कर दिया है. मनरेगा की समीक्षा भी की गई. जिसमें कुआं एवं 9 तालाब, 217 मेढ़बन्दी, 112 एफबी आदि योजनाओं को लिया गया है. इसकी पुष्टि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा की गयी. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-peace-committee-meeting-held-regarding-ram-navami/">मुसाबनी: रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Leave a Comment