Search

 
 
 

मुसाबनी : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य रूप से सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव मौजूद थे. बैठक में पेंशन, पशुधन, मनरेगा, आवास आदि योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा हुई. बीडीओ ने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने व मनरेगा से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री पशुधन योजना से ग्रामीणों को आच्छादित करने को कहा. साथ ही अंबेडकर आवास समेत अन्य योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर पंचायतों के मुखिया, जेई, बीपीओ रोजगार सेवक और पंचायत सचिव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shrimad-bhagwat-katha-at-tulsi-bhawan-on-8th-july/">जमशेदपुर

: तुलसी भवन में श्रीमद्भागवत कथा 8 जुलाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही