Search

मुसाबनी : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने माटीगोड़ा सड़क का लिया जायजा

Musabani (Sanat Kumar Pani) : भाजपा के युवा नेता विक्रम सिंह की पहल पर बीडीओ सीमा कुमारी शनिवार को प्रखंड के अभियंताओं के टीम के साथ माटीगोड़ा पंहुची. माटीगोड़ा हाईस्कूल सड़क का जायजा लिया. युवा नेता विक्रम सिंह ने बीडीओ को बताया कि बारिश होने पर सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है. सड़क के किनारे नाली नहीं होने से जलजमाव हो रहा है. जिससे ग्रामीणों को इस सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-death-of-a-middle-aged-man-from-nutandih-of-dhalbhumgarh-injured-by-an-elephant-attack/">चाकुलिया

: हाथी के हमले से घायल धालभूमगढ़ के नूतनडीह के अधेड़ की मौत

बाउंड्री जलजमाव से कमजोर

साथ ही हाईस्कूल की बाउंड्री जलजमाव से कमजोर हो रही है. बीडीओ सीमा कुमारी ने आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर इस नाली का निर्माण बरसात के पूर्व कराया जायेगा. उन्होंने सहायक अभियंता अभिषेक कुमार और कनीय अभियंता शीतल महापात्र को नाली निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाने और जल्द नाली निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया बॉबी मार्डी, पंचायत सचिव कान्हुराम हांसदा, सुशेन कालिंदी, विमल घासी, बलवंत दास, दीपक दास, छैला गोप आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-death-of-a-middle-aged-man-from-nutandih-of-dhalbhumgarh-injured-by-an-elephant-attack/">चाकुलिया

: हाथी के हमले से घायल धालभूमगढ़ के नूतनडीह के अधेड़ की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//