Search

 
 
 

मुसाबनी : स्वच्छता पखवाड़े को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि 29 अप्रैल से 15 जून तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़ा में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता लाना है. सभी लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए योग्य लाभुकों की पहचान करना है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-chief-doing-excellent-work-will-be-honored-bdo/">गुड़ाबांदा

: उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा : बीडीओ

सभी मुखिया अपने क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान शुरू करेंगे

बीडीओ ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कहा कि विकास योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने वाले सभी मुखिया अपने क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को शुरू करेंगे. साथ ही वैसे गांवों को चिन्हित किया जाएगा जहां सोकपीट, नाडेप, नाली का निर्माण हुआ है उन्हें प्राथमिकता देंगे. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता समस्त नागरिकों की जागरूकता पर निर्भर है. जब तक लोग साफ-सफाई के प्रति सचेत नहीं होंगे, हमारा प्रयास सफल नहीं होगा. मौके प्रखंड के सभी मुखिया, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, स्वच्छता एवं पेयजल मुसाबनी के जल सहिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही