Search

 
 
 

मुसाबनी: गर्मी से छात्रा की नाक से आने लगा खून, सीएचसी में हुआ इलाज

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुमिरमुढ़ी में मंगलवार को कक्षा तीन की छात्रा अनीता सोरेन की नाक से खुन बहने लगा. इलाज के लिए शिक्षक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदाडिह ले गये. इलाज के बाद छात्रा को उसके पिता ईश्वर सोरेन घर लेकर आए. विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण से बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. इस संबंध में प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने बताया कि 42 डिग्री तापमान में सरकारी स्कूलों को शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में 1 बजे छूट्टी दी जा रही है. इससे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है. प्रमुख ने बताया कि गांव के सभी लोगों ने बुधवार से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने सरकारी स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश को गर्मी कम होने तक बढ़ाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-late-night-absconding-criminal-opened-fire-in-mango-case-registered/">जमशेदपुर

: मानगो में देर रात फरार अपराधी ने चलाई गोली, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही