Search

 
 
 

मुसाबनी : अजीत सिंह-राजेश सिंह ज्वेलर्स में सेंधमारी, लाखों के गहने चोरी

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी बस स्टैंड के समीप डुमरिया- मुसाबनी मुख्य सड़क पर स्थित अजित सिंह - राजेश सिंह ज्वेलर्स में सोमवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली. मंगलवार सुबह इसकी जानकारी दुकान के मालिक राजेश कुमार को हुई. चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार को काट दिया है. पुलिस को इसकी सूचना दी गई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डर भी उखाड़ कर ले गये हैं. डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी राजा दिलावर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Musabani-Chori-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : विनोद">https://lagatar.in/vinod-singh-murder-case-holi-of-dhanbads-bahubali-ramdhir-singh-will-be-spent-in-jail/">विनोद

सिंह हत्याकांड: जेल में ही बीतेगी धनबाद के बाहुबली रामधीर सिंह की होली
घटना के संबंध में दुकान मालिक ने बताया कि रात 10.30 बजे उन्होंने दुकान बंद किया और घर चले गये. चोरों ने पहले पीछे की खिड़की को उखाड़ दिया. उसके बाद एक दरवाजा तोड़ा और दुकान के पिछले हिस्से की दीवार को ड्रिल मशीन से काटकर अंदर घुसे. इस संबंध में मुसाबनी अंचल के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है और बदमाशों की पहचान की जा रही है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही