Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को चैत संक्रांति के उपलक्ष्य पर पारंपरिक चड़क पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पीठ में कील घोंपकर भोक्ता उड़ान में शामिल हुए. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भक्ति के साथ इस अद्भुत भोक्ता उड़ान को देखा. पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष सुर्य कांत गिरी, सचिव हरिशरण महाकुड़, कोषाध्यक्ष सत्यजीत महाकुड़, राहुल गिरी, रजनीकांत गिरी, विष्णुपद गिरी, सुप्रिय रंजन गिरी समेत ग्रामीण जुटे थे. बता दें कि पारुलिया में प्रतिवर्ष चैत संक्रांति के अवसर पर चड़क पूजा का आयोजन पूरे भक्तिभाव से किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्त इसे देखने के लिए पंहुचते हैं. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-babasaheb-dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-was-celebrated/">गुड़ाबांदा
: बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई [wpse_comments_template]
मुसाबनी : चैत संक्रांति पर चड़क पूजा आयोजित, पीठ में कील घोंपकर उड़े भक्त

Leave a Comment