Search

मुसाबनी : सोहदा में जलमीनार का प्रमुख व पंचायत प्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत अंतर्गत सोहदा में पंचायत समिति निधि से निर्मित जल मीनार का उद्घाटन गुरुवार को किया गया. प्रमुख रामदेव हेंब्रम, उप प्रमुख काकोली घोष, पंसस संगीता माहली, मुखिया सुकूरमनी हेंब्रम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और नल खोलकर इसका उद्घाटन किया. जलमीनार का निर्माण लगभग ढाई लाख के लागत से किया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-degree-college-should-be-constructed-at-the-proposed-site-geeta-koda/">चाईबासा

: प्रस्तावित स्थल पर ही डिग्री कॉलेज का हो निर्माण – गीता कोड़ा
इस अवसर पर पंचायत की पंसस संगीता माहली ने कहा कि चुनाव दौरान ग्रामीणों से जलमीनार लगाने का वादा उनके द्वारा की गई थी. ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई. मीनार से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा. मौके पर ग्राम प्रधान दिलीप हेंब्रम, बेनाशोल पंचायत के उप मुखिया पिंटू दास, वार्ड सदस्य बसंती सबर वार्ड सदस्य चांदुराम टुडू, वार्ड सदस्य, सुकांति बानरा, जागु टुडू, मास्टर लोबिन सबर, सलाई हो, मोटका टुडू, सरस्वती माहली, गोपाल मुर्मू पोमा मुर्मू समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-degree-college-should-be-constructed-at-the-proposed-site-geeta-koda/">चाईबासा

: प्रस्तावित स्थल पर ही डिग्री कॉलेज का हो निर्माण – गीता कोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//