Search

 
 
 

मुसाबनी : सड़क दुर्घटना में मुखिया के पुत्र की मौत

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा पंचायत भवन के सामने बाइक दुर्घटना में मुखिया दुलारी सोरेन के पुत्र दीपक सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन इलाज के लिए उसे टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना शनिवार देर रात की है. जानकारी के मुताबिक हाता मुसाबनी मुख्य सड़क पर एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान मुखिया पुत्र की पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/ed-arrested-lalus-close-aide-and-sand-king-subhash-yadav-court-sent-him-to-judicial-custody/">लालू

के करीबी व बालू किंग सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
उनके सिर में गंभीर चोट पहुंची. इलाज के लिए टीएमएच पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. तेरेंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन समेत परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं. पूरे पंचायत में शोक की लहर है. प्रमुख रामदेव हेंब्रम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही