Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रखंड कार्यालय परिसर में चला सफाई अभियान, बीडीओ भी हुईं शामिल

Musabani (Sanat Kumar Pani) :स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत बुधवार को मुसाबनी प्रखंड परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी समेत प्रखंड के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारियों समेत स्वच्छता एवं पेयजल के सोशल मोबिलाईजर आदि के द्वारा प्रखंड के आस पास के गन्दगी की सफाई की गई, स्वच्छता का संदेश दिया गया. इस मौके पर बीडीओ सीमा कुमारी ने कहा गया कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन साफ सफाई जरूरी है. स्वच्छता केवल शरीर के साफ होने से नहीं आती है बल्कि घर के आसपास भी साफ-सफाई भी आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-chief-held-a-meeting-with-the-panchayat-representatives-regarding-cleanliness/">मझगांव

: स्वच्छता को लेकर मुखिया ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सफाई जरूरी

प्रतिदिन घर के आसपास सफाई रखने से बीमारियां नहीं फैलेंगी, क्योंकि गंदगी के कारण ही बिमारी फैलती हैं. बीडीओ ने कहा कि वातावरण स्वच्छ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा, क्योंकि स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार है. उन्होंने प्रखंड वासियों से अनुरोध किया कि हमेशा अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देते रहे. सोशल मोबिलाईजर छोटराय हांसदा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार रूप से जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों के राजस्व ग्राम के सभी गांव एवं टोले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही