Search

 
 
 

मुसाबनी : सांसद पर ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा का कांग्रेस ने लगाया आरोप

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार के निर्देश पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमित द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई. संवाददाता सम्मेलन में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो पर ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया गया. कहा गया कि मुसाबनी, बहरागोड़ा, जादूगोड़ा, घाटशिला क्षेत्र की जनता की समस्याओं से सांसद इससे बेखबर हैं. राखा कॉपर माइंस स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने, राखा कॉपर मांइस, सुरदा माइंस में उत्पादन शुरू नहीं होने पर सांसद से सवाल किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-policemen-honored-for-excellent-performance-in-police-duty-meet/">जमशेदपुर

: पुलिस ड्यूटी मीट उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

कांग्रेस ने सांसद पर लगाए कई आरोप

ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने पीएम आवास के तहत घाटशिला और मुसाबनी में ग्रामीणों को आवास नहीं मिलने पर सांसद पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया. प्रेस वार्ता में कहा गया कि मुसाबनी में तीन माह से अंचल अधिकारी का पद रिक्त था. सांसद ने इसके लिए कोई पहल नहीं की. जबकि पूर्व सांसद ने उपायुक्त से वार्ता कर एक अधिकारी को रिक्त पद पर प्रभार दिलाया. प्रेसवार्ता में मुसाबनी कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, सिकंदर साहू, शाहनवाज आलम, कृष्ण चंद्र पातर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही