Musabani (Sanat Kr. Pani) : मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को बिजली कटौती बंद करने की मांग पर डीवीसी कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया. डीवीसी मैनेजर को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि दिन रात बिजली कटौती होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. इस प्रचंड गर्मी में बिना बिजली के हालत खराब हो रही है. कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली कटौती बंद नहीं करने पर जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, मनोज परिड़ा, मो. शाहनवाज आलम, कांति लाल दास, राजेंद्र प्रसाद, आरके मेरी, नमिता अधिकारी, अनिता सागर, सीमा कुमारी, चंपा लामा समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-arrested-including-a-woman-from-two-and-a-half-fort-ganja-went-to-jail/">चांडिल
: ढाई किलाे गांजा के एक महिला समेत दो गिरफ्तार, गए जेल [wpse_comments_template]
मुसाबनी : बिजली कटौती बंद करने की मांग पर कांग्रेस पार्टी ने किया धरना-प्रदर्शन
Leave a Comment