Search

मुसाबनी : त्रिपक्षीय वार्ता में मजदूरी दर पर बनी सहमति, पूर्व जिला पार्षद ने दो दिन का दिया था अल्टीमेटम

Musabani (Sanat Kumar Pani) : प्रखंड के माटीगोड़ा जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी के उपस्थिति में न्यूनतम मजदूरी भुगतान को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित हुई. बैठक में एक्सेल इंडिया और जीएसडी सीपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनस्किल्ड लेबर को 346 और स्किल्ड लेबर को 477. 84 रुपये प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान करने पर सहमति बनी. पीएफ व ईएसआई कटौती के बाद मजदूरों को भुगतान किया जाएगा. अनस्किल्ड लेबर के लिए 70.55 और स्किल्ड लेबर के लिए 81.22 रुपये की कटौती पीएफ व ईएसआई मद में की जाएगी. साथ ही माह के 10 तारीख तक भुगतान देने पर कंपनी द्वारा सहमति जताई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-got-9th-place-in-nirf-2023-ranking/">जमशेदपुर

: एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग में एक्सएलआरआई को मिला 9वां स्थान

बाघराय मार्डी ने कंपनी को आंदोलन करने की दी थी चेतावनी

विदित हो कि पिछले कई दिनों से न्यूनतम मजदूरी भुगतान की मांग पर कंपनी गेट के सामने मजदूर आंदोलन कर रहे थे. कंपनी द्वारा मजदूरों को 250 और मिस्त्री को 350 रुपये मजदूरी भुगतान की जा रही थी. मजदूरों ने अपनी मांगों से पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी को अवगत कराया था. न्यूनतम मजदूरी नहीं देने पर पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी द्वारा कंपनी के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई थी. उन्होंने 2 दिनों के भीतर मजदूरों की मांगों को मानने का अल्टिमेटम कंपनी प्रबंधन को दिया था. वार्ता में पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी, रोआम ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, मुर्गाघुटू ग्राम प्रधान सुब्रत सेन, एक्सेल इंडिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शरवन भेलू, को-ऑर्डिनेटर किशोर कुमार सिंह, जीएसडी सीपीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह और मजदूर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp