Search

 
 
 

मुसाबनी : जीसीजेडी हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्य नारायण ओझा की अध्यक्षता में किया गया. दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. दसवीं के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व कलम भेंट कर परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई. इसे भी पढ़ें : रिजर्व">https://lagatar.in/high-court-seeks-response-from-jpsc-and-jssc-in-case-of-reservation-not-being-given-to-reserved-category-candidates/">रिजर्व

केटेगरी के अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं दिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC से मांगा जवाब
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक ने कहा कि छात्र छात्राओं को मेहनत करने की जरूरत है. बच्चे अपनी मेहनत की बदौलत हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं. जहां चाह वहीं राह की बात बता कर उन्होंने बच्चों में हौसला अफजाई की. उन्होंने परीक्षा से संबंधित कई बेहतरीन जानकारी एवं टिप्स दिए. समाजसेवी बाबू लाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए. उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की सलाह दी. विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सुलेमान ने भी बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई करने की नसीहत देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत जरूरी है. विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच रखने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठने का आह्वान किया. सभापति सत्यनारायण ओझा ने अपने संबोधन में बच्चों को परीक्षा से सम्बंधित कई रोचक जानकारी देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया. नवम के छात्र-छात्राओं ने प्रतिनिधि भाषण प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-baha-bonga-organized-with-pomp-in-machadiha/">चाकुलिया

: माचाडीहा में धूमधाम से बाहा बोंगा आयोजित
इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का अद्भुत नजारा पेश किया. मौके पर पूरे स्कूल के बच्चों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया. यादों को सदा जीवित रखने के लिए कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं का सामूहिक फोटो सेशन भी करवाया गया. इस अवसर पर समाजसेवी बाबूलाल सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मो सुलेमान, हिमांशु पात्रो, विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान, निराकार साहू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही