Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : हाता-मुसाबनी मुख्य सड़क पर जानलेवा बने गड्ढे, मरम्मत की मांग

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी - हाता मुख्य सड़क पर कई जगह जानलेवा गड्ढे बन गये हैं. सड़क पर मौजूद पुलिया आंशिक रुप से धंस चुकी हैं. इस सड़क से रोजाना हजारों लोग आना-जाना करते हैं. सड़क पर मौजूद गड्ढे अचानक सामने आ जाते हैं, जिससे अनियंत्रित होकर कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. मंगलवार को प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने तेरेंगा पंचायत के नेतरा में सड़क पर बने गड्ढों का निरीक्षण किया. प्रमुख ने बताया कि करोड़ों की लागत से सड़क और पुलिया निर्माण कार्य किया गया है. निर्माण के कुछ वर्ष बाद ही पुलिया धंस रहे हैं, जिससे सड़क जानलेवा बन गई है. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने पथ निर्माण विभाग से इस सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है. निरीक्षण में दिलीप पुरान, लिटाराम मुर्मू, जमशेद सोरेन, कुनूराम सोरेन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-benefits-extended-to-pensionable-villagers-by-setting-up-camp-in-gangda-village/">किरीबुरू

 : गंगदा गांव में शिविर लगाकर पेंशन योग्य ग्रामीणों को पहुंचाया गया लाभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही