Search

 
 
 

मुसाबनी : बाहरी को काम देने के विरोध में मजदूरों का एक्सेल इंडिया गेट पर प्रदर्शन

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत अंतर्गत राखा स्थित एक्सेल इंडिया लिमिटेड कंपनी गेट के समक्ष गुरुवार को मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व प्रखंड प्रमुख सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामदेव हेंब्रम कर रहे थे. उपस्थित मजदूरों ने बाहरी मजदूरों को हटाकर स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने, सरकारी तय मजदूरी दर से मजदूरों को वेतन देने व पीएफ के नाम पर काटी गई मजदूरों की राशि की सूची उपलब्ध कराने की मांग की. प्रमुख ने कहा कि एक्सेल इंडिया कंपनी स्थानीय मजदूरों को अनदेखा कर बाहर से मजदूरों को लाकर काम करा रही है. यह स्थानीय कुछ जनप्रतिनिधि और नेताओं के संरक्षण में हो रहा है. उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के जरिए कंपनी को चेतावनी दी जा रही है, अगर कंपनी के रवैये में सुधार नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. तालाबंदी और सड़क पर बैठने के लिए हम तैयार है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-meeting-held-to-solve-various-problems/">नोवामुंडी

: विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित

आंदोलन जारी रखने की घोषणा

प्रमुख ने कहा एक ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मिलकर इस धरना-प्रदर्शन को नौटंकी बोल रहे हैं, उनसे सवाल है कि इस कंपनी में पश्चिम बंगाल (मालदा) के मजदूर कैसे काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय बेरोजगार ग्रामीणों के हित के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे. इस दौरान कंपनी और प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की गई. जिसका धरना में उपस्थित लोगों ने विरोध किया और आगे आंदोलन की रणनीति तैयार करने की बात कही गई. धरना को प्रमुख रामदेव हेंब्रम, फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के मुखिया परमा बानरा, रोआम माझी बाबा बलराम मार्डी, स्वपन सोरेन, रानी सबरीन, तपन भगत, भुंडा मुर्मू, लिटाराम मुर्मू, साहिबा हेंब्रम आदि ने भी संबोधित किया. धरना-प्रदर्शन में दिलीप पुराण, तेतुल डांगा ग्राम प्रधान जगदीश गोप, स्वासपुर वार्ड सदस्य वरुण सिंह, मनोज प्रताप सिंह, बागुन केराई, चंद्रकांत सोरेन समेत स्थानीय मजदूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-mcq-type-question-missing-from-question-paper-only-questions-asked-in-english-ruckus/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : प्रश्नपत्र से एमसीक्यू टाइप प्रश्न गायब, केवल अंग्रेजी में पूछे गये सवाल, हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही