Search

 
 
 

मुसाबनी : पऊकेवी 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता बाघराय मार्डी के नेतृत्व में टीएनपी के तहत दाखिला प्राप्त बच्चों के अभिभावकों ने दसवीं पास होने के बाद 11 वीं कक्षा में बच्चों के एडमिशन की मांग पर यूसिल गेट जादूगोड़ा के सामने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया. पूर्व पार्षद बाघराय मार्डी ने बताया कि परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में टी एन पी कार्यक्रम के तहत दाखिला दिया गया था. 10वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को अब 11वीं कक्षा में करने से विद्यालय प्रबंधन द्वारा इनकार कर दिया गया है. इससे सैकड़ों बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-suman-catherine-kispotta-becomes-commissioner-in-charge-of-north-chotanagpur-division/">हजारीबाग

: सुमन कैथरीन किस्पोट्टा बनीं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी आयुक्त
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीणों के बच्चों को 12 वीं तक की शिक्षा यूसिल द्वारा संचालित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में देने का आश्वासन यूसिल प्रबंधन द्वारा पहले दिया गया था. उन्होंने कहा प्रबंधन अपने वादे से मुकर रही है. जब तक यूसिल प्रबंधन आरटीई और टीएनपी के तहत 8 वीं और 10वीं पास आउट छात्र -छात्राओं को अगली कक्षा में एडमिशन नहीं लिया जायेगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. इससे पहले अभिभावकों ने पूर्व पार्षद बाघराय मार्डी के यूसिल प्रबंधन को 72 घंटे का अल्टिमेटम देकर बच्चों की एडमिशन की मांग की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही