Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : डीईओ ने गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भी जांच किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन के कक्षा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष, शिक्षक कक्ष, उपस्थिति पंजी, निरीक्षण पंजी, खेल सामग्री आदि की बिंदुवार अभिलेखों की जांच की. उन्होंने अपनी मौजूदगी में पूरे विद्यालय परिसर की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की. उन्होंने कक्षा की लंबाई चौड़ाई की जानकारी ली. विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए उपलब्ध पेयजल सुविधा, शौचालय एवं बिजली व्यवस्था की भी उन्होंने जांच की. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-shrimad-bhagwat-katha-organized-in-thakurbari-temple-ends/">चाकुलिया

: ठाकुरबाड़ी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

व्यवस्था देख शिक्षा पदाधिकारी ने जताया संतोष

विद्यालय की व्यवस्था देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संतोष जताया. उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को और बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ाने एवं बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. मैट्रिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट 99 फीसदी होने की खुशी में उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं और मन लगाकर बच्चों को पढ़ाने की नसीहत दी. आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर उन्होंने विद्यालय परिसर से तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की. जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही