Search

 
 
 

मुसाबनी : मां के नाम से बिरसा आवास रहते हुए भी सबर युवक ने आरसीसी पुलिया को बनाया आशियाना

 
Jamshedpur :  मुसाबनी प्रखंड के धोबनी पंचायत अंतर्गत नेत्रा गांव निवासी मोचीराम सबर की अटपटी आदत से प्रखंड प्रशासन परेशान है. मोचीराम सबर की मां रूगी सबर के नाम से बिरसा आवास रहते हुए भी मोचीराम ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पीसीसी सड़क में बनी आरसीसी पुलिया के नीचे अपना आशियाना बनाया है. इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी को होने के बाद उन्होंने स्थल का दौरा किया. साथ ही पुलिया के नीचे रह रहे मोचीराम सबर को चेतावनी देकर उसकी मां के घर पहुंचाया. बीडीओ ने मोचीराम को कहा कि जब तक घर नहीं बन जाता है, तब तक मां के घर में ही उसे रहना होगा. इसे भी पढ़ें : ग्रामीणों">https://lagatar.in/tell-the-villagers-the-importance-of-water-conservation-koderma-dc/">ग्रामीणों

को जल संरक्षण का महत्व बतायें : कोडरमा DC

आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ेंगे तीनों बच्चे

बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया की मोची रामसबर व उसकी पत्नी मोती सबर से तीन बच्चे क्रमशः दीपक सबर, सुरज सबर और मीनी सबर है. उन सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने के लिए भेजने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया है. साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र की संचालिका को उक्त बच्चों की देखरेख व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि मोचीराम सबर का आवास अभी बना नहीं हैं. जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही हैं. मालूम हो कि इससे पहले भी वह फुटपाथ अथवा इधर-उधर रह रहा था. इस के बाद उसे स्थानीय पंचायत भवन में रहने के लिए कमरा उपलब्ध कराया गया था. लेकिन वह वहां से भी भाग गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-strike-in-banks-on-28th-and-29th-against-privatization/">धनबाद

: निजीकरण के खिलाफ 28 और 29 को बैंकों में हड़ताल
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही