Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : मुख्य सड़क पर पुल हुआ जर्जर, बीडीओ से की गई शिकायत

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर राखा के पास स्थित दिगड़ी चाप नाला पर बना पुल जर्जर हो गया है. लगभग 14 लाख की लागत से पथ निर्माण विभाग द्वारा इस पुल के मरम्मत का कार्य लगभग तीन माह पूर्व किया गया था. मरम्मती कार्य पूरा होने के तीन माह बाद ही पुल के ऊपर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. पुल में लगा छड़ बाहर निकल आया है. इस पुल पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. दो व चार पहिए वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है. प्री मानसून बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है. इससे स्थिति और भी खराब हो गई है, लोगों को गड्ढे नजर नहीं आ रहें हैं. भाजयुमो के जादुगोड़ा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने इस जर्जर पुल की शिकायत बीडीओ सीमा कुमारी से की है. उन्होंने घटिया मरम्मत कार्य का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. साथ ही पुल पर बने गड्ढों को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribal-sengel-campaign-workers-on-the-road-to-make-bharat-bandh-a-success/">चांडिल

: भारत बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही