Search

 
 
 

मुसाबनी : चखना को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, छोटे भाई ने कलछुल से मार कर बड़े भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार

 
Musabani : मुसाबनी थाना अंतर्गत फारेस्ट ब्लॉक पंचायत के टुमांगकोचा गाँव में शराब के नशे में चखना को लेकर हुए विवाद में दो भाईयों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में छोटे भाई रूहीदास सबर ने कलछुल से मारकर अपने बड़े भाई रुबा सबर की हत्या कर दी. घटना 10 जुलाई की शाम की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कलछुल बरामद कर लिया है. पुलिस पुरे मामले कि जांच कर रही है. बता दें कि टुमांगकोचा आदिम जनजाति बहुल गांव है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-car-hit-bike-two-youths-seriously-injured/">चाकुलिया:

कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
[caption id="attachment_354928" align="aligncenter" width="585"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/murder-1.jpeg"

alt="" width="585" height="390" /> अभियुक्त को पकड़ कर पूछताछ करती पुलिस[/caption]

पुलिस को अगले दिन मिली सूचना 

स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह पुलिस को इसकी सुचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर दलबल के साथ गांव पहुंचे और मृतक के छोटे भाई रूहीदास सबर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक गांव में श्राद्ध कर्म का भोज चल रहा था. दोनों भाइयों ने खूब शराब पी रखी थी. शराब पीने के दौरान चखना को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई रुबा सबर और उसके छोटे भाई रूहीदास के बीच शराब के नशे में पहले बकझक हुई और फिर मारपीट हो गई.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-unclaimed-dead-body-is-lying-in-front-of-mgm-medicine-ward-since-morning/">जमशेदपुर:

एमजीएम मेडिसीन वार्ड के सामने पर सुबह से पड़ा है लावारिश शव

कलछुल से सर पर वार करने से हुई मौत

मारपीट के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के मुंह पर पत्थर से हमला कर दिया. गुस्साए छोटे भाई ने भी खाना बनाने वाले कलछुल से उसके सर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कलछुल को घर के पीछे झाड़ियों से बरामद कर लिया है. मृतक रुबा सबर के तीन बच्चे हैं. उसकी पत्नी बच्चों के साथ पोटका के कालिकापुर में अपने मायके गई हुई है.

[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही