Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : असहयोग आंदोलन के समर्थन में पंहुचीं जिला पार्षद

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के लाटिया चौक पर बागजांता माइंस सड़क विस्थापित कमेटी का असहयोग आंदोलन छठे दिन भी जारी है. आंदोलन के छठे दिन मुसाबनी अंश 19 की जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू आंदोलन स्थल पर पंहुचीं. जिला पार्षद ने सड़क विस्थापितों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि बीडीओ और एसडीओ को इस मामले से अवगत कराया गया है. इसे संज्ञान में लेकर आंदोलनकारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि रैयतदार यूसिल की उपेक्षा के कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. प्रशासन जल्द दोनों पक्षों की बैठक बुलाकर समाधान कराये. कहा कि यूसिल को जमीन लेना है तो रैयतदारों को उनका हक देना पड़ेगा. इस मौके पर रैयतदार बुद्धेश्वर मुर्मू, राकेश मुर्मू, दिलीप मंडल, रमेश माहली, बारियाड़ टुडू, मदन टुडू, गालु टुडू, दिलीप माहली परिवार समेत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-civil-surgeon-inspected-the-trauma-center/">बहरागोड़ा

: सिविल सर्जन ने किया ट्रामा सेंटर का निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही