Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले में डॉग स्क्वायड टीम को नहीं मिला कोई सुराग

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी बस स्टैंड के समीप स्थित अजीत सिंह-राजेश कुमार ज्वेलर्स में 27 फरवरी की रात हुई चोरी के मामले में बुधवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की. जमशेदपुर से आई टीम ने खोजी कुत्तों की मदद से चोरों का सुराग खोजने की कोशिश की. खोजी कुत्तों को दुकान लाया गया. लेकिन मालिक ने चोरों द्वारा खोदी गयी दीवार को मजदूर लगाकर बंद कर दिया गया था. मजदूरों के आने जाने से चोरों का सुराग दुकान से नहीं मिल पाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-anniversary-of-mata-vaishno-devi-dham-of-galudih-will-be-celebrated-with-pomp/">जमशेदपुर

: धूमधाम से मनाया जाएगा गालूडीह के माता वैष्णो देवी धाम का प्रथम वार्षिकोत्सव

घटना के काफी समय बीत जाने से नहीं मिला सुराग

इसके बाद चोरों द्वारा उखाड़ी गयी खिड़की के रॉड से सुराग मिला. लेकिन कुछ दूर चलने के बाद खोजी कुत्ते सड़क किनारे रुक गये. आगे कोई सुराग नहीं मिला. डॉग स्क्वायड के साथ मौजूद एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर मौजूद मुसाबनी थाना के एसआई केके सोनी और अरविंद सिंह से कहा कि घटना के बाद काफी समय बीत चुका है. साक्ष्य को संरक्षित नहीं किया गया है. इसलिए अपराधियों का सुराग मिट गया. इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम बिना किसी सुराग के बैरंग लौट गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही