Search

 
 
 

मुसाबनी : वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी के बानालोपा स्थित वृहत पेयजल आपूर्ति योजना का 500 केवी का ट्रांसफार्मर विगत दिनों आसमानी बिजली गिरने से जल गया है. इससे लगभग 10 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है. रविवार को मुसाबनी के पूर्व जिला पार्षद व मुसाबनी अंश 19 के वर्तमान जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू के प्रतिनिधि बुद्धेश्वर मुर्मू ने मुसाबनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बानालोपा का दौरा किया. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विगत पांच दिनों से 10 हजार घरों में जलापूर्ति बंद होने के संबंध में विभागीय एजेंसी व विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर वाटर प्लांट को जल्द से जल्द 500 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करने की मांग की गई. विभागीय अधिकारियों और जलापूर्ति एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक प्लांट को ट्रांसफार्मर मिलने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-demand-for-replacement-of-burnt-transformer-in-bhamarpani/">डुमरिया

: भमरपानी में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग

पीएचईडी ने विद्युत विभाग को भेजा पत्र

इसके लिए पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा विद्युत विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया गया है. मंगलवार से क्षेत्र के लोगों को जलापूर्ति होने की संभावना है. बुद्धेश्वर मुर्मू ने विभाग से जानकारी प्राप्त करने के बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के फिल्टर हाउस का मुआयना किया और कार्यरत कर्मियों को फिल्टर प्लांट को निरंतर साफ रखने का निर्देश दिया. विदित हो कि बानालोपा के सेंड हॉल में स्थित मुसाबनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत मुसाबनी प्रखंड के नौ पंचायतों में वर्तमान में 10 हजार परिवारों को जलापूर्ति का लाभ मिल रहा है. प्लांट का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विगत पांच दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्लांट को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो भी अपने स्तर से लगे हैं. निरीक्षण के दौरान बुद्धेश्वर मुर्मू के साथ गौरांग बेसरा, मंगल माहली, चंदन शर्मा, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही