Search

 
 
 

मुसाबनी : बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर ड्राइवर ग्रुप ने की बैठक

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा में रविवार को यूसील के अधीन ठेका कंपनियों में कार्यरत मिल माइंस स्टेट ऑफिस ड्राइवर ग्रुप, हाइवा ग्रुप मजदूरों ने पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में चार पांच महीना का बकाया मजदूरी भुगतान, डेढ़ साल का एरियर, बोनस, पीएफ आदि को लेकर चर्चा की गई. मजदूरों ने कहा कि ईएसआई कार्ड और वेतन पर्ची भी नहीं दिया जाता है. पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने कहा कि विगत वर्ष मजदूरों के हक और अधिकार के लिए 17 अगस्त को 15 दिनों का मेमोरेंडम लिखकर आंदोलन किया गया था, जिसमें मजदूरों का 10 सूत्री मांग शामिल था. उस आंदोलन में यूसीआईएल मैनेजमेंट द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता कर लिखित रूप से समझौता किया गया था बावजूद इसके मजदूरों का शोषण आज भी जारी है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mentally-ill-woman-reached-somra-village-by-wandering-the-way/">चक्रधरपुर

: रास्ता भटककर सोमरा गांव पहुंची मानसिक रूप से बीमार महिला

यूसीआईएल प्रबंधन पर लगाया मजदूरों के शोषण का आरोप

यूसीआईएल प्रबंधन के पदाधिकारियों पर ठेकेदारों के साथ मिलकर मोटा नजराना लेकर मजदूरों का शोषण का आरोप लगाया गया. इन शोषण के खिलाफ मजदूरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक सुर में कहा है कि बार-बार लिखित सूचना के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं निकलने के कारण मजबूर होकर इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. जो ऑफिसर ठेकेदार का नजराना लेकर मजदूरों का शोषण करने का प्रयास कर रहे हैं वैसे ऑफिसर को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वैसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी. मौके पर रुआम के ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, हरिमोहन महतो और ड्राइवर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही