Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और बीडीओ सीमा कुमारी ने गुरुवार को मुसाबनी क्षेत्र के विभिन्न मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों से मुलाकात की. डीएसपी व बीडीओ ने मुहर्रम कमेटियों के सदस्यों से कहा कि समय अनुसार जुलूस निकालें, जुलूस के दौरान वॉलंटियर्स और कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से और शांतिपूर्ण माहौल के साथ निकले इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें. मौके पर थाना प्रभारी अंचित कुमार भी उपस्थित थे. गुरुवार को पदाधिकारियों ने बादिया, महुलबेड़ा, भांडारबोरो, मुसाबनी नंबर 2 स्थित मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों से मिलकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी दिए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-district-planning-officer-surrounded-by-allegations-of-corruption-removed/">किरीबुरू
: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जिला योजना पदाधिकारी हटाये गये [wpse_comments_template]
मुसाबनी : डीएसपी-बीडीओ ने मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों से मिलकर दिए दिशा-निर्देश
Leave a Comment