Search

 
 
 

मुसाबनी : झामुमो कार्यकारिणी बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी झामुमो कार्यालय परिसर में रविवार को झामुमो प्रखंड कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित पंचायत कमेटी के सदस्यों को जिला कार्यकारिणी द्वारा मांगे गए प्रारुप के अनुसार पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया. इसके लिए 19 पंचायतों में प्रभारी नियुक्त किए गए. प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने कहा कि 1 जून से 30 जून तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रखंड और पंचायत कमेटी के सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल होना आवश्यक है. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, गोरांग माहली, रामचंद्र मुर्मू, गणेश टुडू, जेडी मार्गी, ठाकुरा हांसदा, चन्दन माहली, अब्दुल रज्जाक, सलीम जावेद, गोरा पुर्ति राकेश भकत, अजीत भुमिज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-congressmen-celebrated-the-32nd-death-anniversary-of-rajiv-gandhi/">चाकुलिया

: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि मनायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही