Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : वन विभाग ने प्लास्टिक उपयोग के दुष्परिणाम से बचने के लिए किया जागरूक

Musabani (Sanat Kr. Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बेनाशोल पंचायत के सोहदा में गुरुवार को वन विभाग ने मिशन लाइफ के तहत जागरूकता रैली निकाली. इसके तहत ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचने के लिए जागरूक किया गया. बताया गया कि प्लास्टिक कभी गलता नहीं है और इसे जलाने से वातावरण दूषित होता है. इस कारण मिट्टी भी प्रदूषित हो जाती है. इस अवसर पर वन विभाग द्वारा ग्रामीण बच्चों और महिलाओं को चॉकलेट बांटा गया. इस मौके पर प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर, वनपाल महेश्वर दास, रघुनाथ हेंब्रम, मनोज मुर्मू, कल्याण साव, अभिलाष महतो, सिंगराय मुर्मू, रुपाई मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/organization-of-farmers-meeting-cum-awareness-program/">लातेहार

: कृषक गोष्ठि सह जागरुकता कार्यक्रम में किसानों को दी गई कई अहम जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही