Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : स्थानीय बेरोजगार संघर्ष समिति का हुआ गठन, आंदोलन जारी रखने का निर्णय

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत अंतर्गत ऊपर रोआम में पारंपरिक माझी बाबा (ग्राम प्रधान) बलराम मार्डी की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में विगत 24 अगस्त को एक्सेल इंडिया लिमिटेड कंपनी के गेट के सामने तीन सूत्री मांगों को लेकर किए गए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की गई. बाहरी मजदूरों को हटाकर स्थानीय मजदूरों को कार्य पर लगाने, सरकारी राशि के अनुसार वेतन देने और जितने मजदूरों का पीएफ के नाम पर राशि काटी गई है उनका सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई थी. कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई. बैठक में स्थानीय मजदूरों को हक दिलाने के लिए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mp-and-mla-representative-laid-foundation-stone-for-road-repair-work/">चाकुलिया

: सांसद व विधायक प्रतिनिधि ने सड़क मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास

ग्राम प्रधान बलराम मार्डी बने समिति के अध्यक्ष

इसके लिए सर्वसम्मति से स्थानीय बेरोजगार संघर्ष समिति गठन किया गया. समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान बलराम मार्डी, उपाध्यक्ष साहिबा हेंब्रम, सचिव लिटाराम मुर्मू, सह सचिव बागुन केराई, कोषाध्यक्ष भुंडा मुर्मू, सह कोषाध्यक्ष जादूनाथ हांसदा और सलाहकार समिति के संरक्षक प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम को बनाया गया. बैठक में 4 सितंबर से एक्सेल इंडिया गेट को अनिश्चितकालीन जाम करने का निर्णय लिया गया. कंपनी प्रबंधन और प्रशासन वार्ता द्वारा पहल करने के बाद ही गेट खोला जाएगा. साथ ही समिति के द्वारा 12 मौजा के ग्राम प्रधानों को कंपनी के द्वारा स्थाई लोगों को उपेक्षा किया जाने की जानकारी देने का निर्णय लिया गया. स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने के लिए आंदोलन में समर्थन का आह्वान किया जाएगा. बैठक में माझी बाबा बलराम मार्डी, लिटाराम मुर्मू, भुंडा मुर्मू, हाड़ीराम सोरेन, विनेश महतो, चंदन नामाता और ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही