Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत माटिगोड़ा पंचायत के सीटीसी मुख्य द्वार से पुराना राखा माइंस स्टेशन होते हुए स्वासपुर गांव जाने वाले सड़क का पूर्व जिला पार्षद ने मरम्मत कराई. इस रास्ते में नदी बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे, जिसे शनिवार को पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी ने अपने स्तर से मरम्मत करवा कर चलने योग्य बनवाया. इस कार्य को लेकर ग्रामीणों में काफी हर्ष है. स्वासपुर ग्राम प्रधान अरविंद भकत, रोआम ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, पंसस गोरा पूर्ति ने बताया कि लगभग तीन वर्षों से राखा से पुराना राखा माइंस स्टेशन तक (चार किलोमीटर) सड़क जर्जर हो गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsuisl-planted-1500-saplings-at-various-places-on-the-anniversary/">जमशेदपुर
: टीएसयूआईएसएल ने वर्षगांठ पर विभिन्न स्थानों में लगाए 1500 पौधे
सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की एसएनएमएमसीएच में मौत
: टीएसयूआईएसएल ने वर्षगांठ पर विभिन्न स्थानों में लगाए 1500 पौधे
2500 से अधिक लोग रहते हैं इस गांव में
इस समस्या को लेकर सांसद, विधायक, बीडीओ, यूसिल, एचसीएल के अधिकारी निरीक्षण करके चले गए परंतु समस्या का समाधान किसी ने नहीं किया. आये दिन सड़क दुर्घटना में कई ग्रामीण घायल हो जाते थे. इस गांव की आबादी 2500 से अधिक है साथ ही इस गांव में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व सीआरपीएफ केंद्र बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क होने के कारण एम्बुलेंस, स्कूल वाहन गांव में ना आकर दो किलोमीटर दूर राखा मोड़ बुलाकर मरीज व स्कूली बच्चों को लेकर जाते हैं. भाड़े के गाड़ी को गांव बुलाने पर डबल भाड़े की मांग करता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-injured-in-road-accident-dies-in-snmmch/">धनबाद:सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की एसएनएमएमसीएच में मौत