Search

 
 
 

मुसाबनी : मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने पर पूर्व जिला पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटु पंचायत अंतर्गत रोआम मौजा जियाडा भूमि पर स्थित एक्सल इंडिया कंपनी लिमिटेड द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने के मामले में शुक्रवार शाम को स्थानीय झामुमो नेता सह पूर्व जिप सदस्य बाघराय मार्डी ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को मुख्य गेट पर बुलाकर वार्ता की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक्सल इंडिया कंपनी लिमिटेड का उद्योग स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य जीएसडीसीपीएल के ठेकेदार को दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-demonstrated-at-guddi-block-office-regarding-various-demands/">किरीबुरू

: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

मजदूरों का शोषण कर रहे हैं ठेकेदार

ठेकेदार द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. 8 घंटे से ज्यादा कार्य कराया जा रहा है और मजदूरी राशि कम भुगतान की जा रही है. स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं. पूर्व पार्षद ने कहा कि दो दिनों के अंदर अगर कंपनी बैठक करते हुए मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो कंपनी के विरोध में आंदोलन किया जाएगा. साथ ही बाघराय मार्डी ने मजदूरों के खिलाफ में काम करने वाले लोगों को कंपनी की दलाल कहते हुए सुधरने की चेतावनी दी है. मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष रूपक कुमार मंडल, गिरीश सिंह, पंचायत समिति सदस्य गोरा पूर्ति आदि जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही