Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : मैट्रिक में 91% लाने वाली बबीता को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

Musabani (Sanat Kumar Pani) : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार देर शाम को मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत के रुआम का दौरा किया. पूर्व विधायक ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में रूआम निवासी स्वपन हालदार की पुत्री बबिता हालदार द्वारा अत्यंत गरीबी के बावजूद 91 प्रतिशत से प्रथम स्थान प्राप्त किये जाने पर सम्मानित किया. पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रयास से छात्रा बबिता हालदार को लीली फांउडेशन की ओर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान 1000 रूपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-administration-and-crpf-organized-medical-camps-in-naxal-affected-villages/">किरीबुरू

: पुलिस प्रशासन व सीआरपीएफ ने नक्सल प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
इंटर में अच्छा प्रदर्शन करने पर स्नातक की पढ़ाई के लिए भी प्रति माह 2000 की छात्रवृत्ति दी जायेगी. इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता प्रदान किया जायेगा. मौके पर जादूगोड़ा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, वॉर्ड मेंबर रोहित अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा टुलु कर्मकार, मंडल मंत्री विनोद राय, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री विमल गोप और ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही