Search

मुसाबनी : फर्नीचर दुकानदार ने की खुदकुशी, घर पर फंदे से लटका मिला शव

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के एटीएफ निवासी और फर्नीचर दुकानदार उत्तम शर्मा (30) का शव बुधवार को उसके घर पर लटकता हुआ पाया गया है. उत्तम की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को उत्तम शर्मा घर आया और सो गया. सुबह देर तक नहीं उठने पर उसकी मां ने आसपास के लोगों को बुलाया. लोगों ने खिड़की तोड़कर देखा तो उत्तम फंदे से लटका हुआ था. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता और पत्नी बिहार के हाजीपुर में हैं. उन्हें सूचना दी गई है, उनके पंहुचने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. शव को शीतगृह में रखा गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-strength-of-the-organization-was-discussed-in-the-meeting-of-the-bjp-mandal-working-committee/">मनोहरपुर

: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp