Musabani (Sanat Kumar Pani) : यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधीन एसएंडएस कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत मजदूरों की पीएफ राशि जमा नहीं होने पर मजदूर आक्रोशित हैं. मजदूरों ने इसके लिए यूसिल के प्रबंधक एमके साहू पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मजदूरों ने बताया कि यूसिल द्वारा पीएफ कार्यालय साकची में अक्टूबर 2022 को 13 लाख 49 हजार का चेक जमा किया गया था. सात माह बीत जाने के बावजूद मजदूरों के पीएफ एकाउंट में राशि ट्रांसफर नहीं हो पाया है. मजदूरों ने बताया कि पीएफ कार्यालय साकची जाने पर उन्हें बताया गया कि आवश्यक कागजात जमा नहीं किये जाने के कारण राशि पीएफ एकाउंट में ट्रांसफर नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-to-save-the-wires-the-electricity-department-did-pruning-of-trees/">चाईबासा
: तारों को बचाने के लिए विद्युत विभाग ने किया पेड़ों की कटाई-छटाई
जो हाईकोर्ट के नियमित वकील नहीं उन्हें भी दिया गया चेंबर, कई JSBC में एनरोल्ड ही नहीं [wpse_comments_template]
: तारों को बचाने के लिए विद्युत विभाग ने किया पेड़ों की कटाई-छटाई
विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे मजदूर
मजदूर आशिष सिंह, भवेश पात्र, मनोज यादव, सोहन लाल रजक, रास बिहारी महतो, ललित गोप, सुरेश हांसदा, धीरेंद्र भकत, रवि उरांव, अनिल मुखी आदि ने बताया कि यूसिल के प्रबंधक एमके साहू और लिपिक संदीप कुमार भकत द्वारा गलत रिपोर्ट जमा किया है. जिसके कारण मजदूरों को पीएफ राशि से वंचित होना पड़ रहा है. मजदूरों ने कहा कि 10 दिनों के अंदर पीएफ एमांउट खाते में नहीं आने पर प्रबंधक एमके साहू के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :आरोप:">https://lagatar.in/allegation-high-courts-regular-advocate-did-not-give-him-chamber-many-jsbcs-not-even-enroled/">आरोप:जो हाईकोर्ट के नियमित वकील नहीं उन्हें भी दिया गया चेंबर, कई JSBC में एनरोल्ड ही नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment