Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : बाजार में लगा कचरे का अंबार, शौचालय है बंद, बदबू से बढ़ी परेशानी

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी मुख्य बाजार के आसपास कचरों की ढेर लगा हुआ है. बाजार के एंट्री वाले रास्ते और चिकन मार्केट के पीछे बाजार का कुड़ा जमा है. बाजार परिसर में मौजूद शौचालय में भी ताला बंद रहता है. बाजार आनेवाले लोगों व दुकानदारों को खुले में लघुशंका करना पड़ता है. जिसके कारण बदबू इतनी होती है कि आसपास नाक बंद करने के बाद ही चला जा सकता है. एचसीएल खदानें मुसाबनी बाजार के पास ही मौजूद हैं. सरकार को इससे राजस्व भी प्राप्त होता है. लेकिन बाजार की साफ-सफाई के लिए कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गयी है. कचरे की ढेर से बाजार के पास मौजूद बी ब्लॉक कॉलोनी का रास्ता भी आधा भर गया है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-snake-bit-the-young-man-referred/">मुसाबनी

: युवक को सांप ने डंसा, रेफर

बाजार समिति ने की प्रशासन से साफ सफाई की मांग

[caption id="attachment_588968" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/musabani-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बंद पड़ा शौचालय[/caption] मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजु सिंह और प्रमुख रामदेव हेंब्रम, वार्ड सदस्य सुजीत दास, अमोद कुमार सिंह, बागुन कराई समेत सभी दुकानदारों ने बाजार परिसर में मौजूद कचरे की साफ-सफाई कराने की मांग प्रशासन से की है. बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजु सिंह ने बताया कि बीडीओ सीमा कुमारी के कहने पर बाजार परिसर की साफ-सफाई के लिए ठेला, बेलचा समेत अन्य सामग्रियां समिति की ओर से खरीदी गयी है. लेकिन बीडीओ ने सामग्रियों की खरीदी का भुगतान नहीं कराया. खरीदा गये सामान भी ब्लॉक कार्यालय में पड़े हुए हैं. बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि इस मामले में विधायक के पास समय नहीं होने के कारण साफ सफाई की सामग्रियां नहीं दी जा सकी है. विधायक के आने के बाद ही सामग्रियों को दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही