Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी एचसीएल प्लांट के अस्थाई मजदूरों और एचसीएल यूनिट हेड श्याम सुंदर सेठी, एचआर हेड अर्जुन लोहरा के बीच सोमवार को मउभंडार में प्रशासनिक कार्यालय में वार्ता हुई. वार्ता में एचसीएल प्रबंधन द्वारा मजदूरों को बताया गया कि 25 सितंबर को उनके द्वारा कार्यादेश जारी किया गया है. 26 सितंबर से मुसाबनी प्लांट में मजदूरों की आवश्यक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत रोटेशन में प्रत्येक मजदूर को सितंबर माह में रोजगार दिया जाएगा. एचसीएल के यूनिट हेड इकाई श्याम सुंदर सेठी ने 28 सितंबर से मजदूरों द्वारा घोषित गेट जाम आंदोलन को वापस लेने का अनुरोध किया. इसके पश्चात सभी मजदूरों ने आपस में वार्ता करते हुए 28 सितंबर से प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया. वार्ता में मुसाबनी प्लांट के तपन पंडा, राजेंद्र प्रसाद, दामु माहली, सुनील कुमार, कार्तिक बेलदार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-expressed-deep-concern-over-attacks-on-sikhs/">जमशेदपुर
: सिखों पर हो रहे हमलों पर सीजीपीसी ने जताई गहरी चिंता [wpse_comments_template]
: सिखों पर हो रहे हमलों पर सीजीपीसी ने जताई गहरी चिंता [wpse_comments_template]
Leave a Comment