Search

मुसाबनी : एचसीएल के अस्थाई मजदूरों का धरना-प्रदर्शन समाप्त

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी एचसीएल के अस्थाई मजदूरों का धरना-प्रदर्शन और गेट जाम समाप्त हो गया है. प्रदर्शन के 11 वें दिन एचसीएल के यूनिट हेड श्याम सुंदर सेठी के तीन माह में प्लांट में उत्पादन शुरू कराने के आश्वासन पर मजदूरों ने धरना- प्रदर्शन समाप्त किया. जीएम ऑफिस मउभंडार में मैनेजमेंट और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई. यूनिट हेड श्याम सुंदर सेठी ने मजदूरों से कहा कि ईसीएस सुविधा जारी रहेगी और टेंडर प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा किया जायेगा. यूनिट हेड ने मजदूरों के बकाया भुगतान की देरी किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई. वार्ता में एचसीएल मैनेजमेंट यूनिट हेड के साथ जीआर हेड अर्जुन लोहरा, एचआर प्लांट साकेत सिन्हा, एजीएम प्लांट एसके राउत मजदूर प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद सिंह, तपन पंडा, दामु माहली और जोबा सरदार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-in-harda-village-water-tower-motor-damaged-for-two-years-deepened-drinking-water-crisis/">डुमरिया

: हाड़दा गांव में दो साल से जल मीनार का मोटर खराब, गहराया पेयजल संकट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp