Search

 
 
 

मुसाबनी : सौ एकड़ से अधिक जमीन पर बागवानी का रखा गया लक्ष्य

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना में 110 एकड़ में बागवानी का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए बीडीओ सीमा कुमारी द्वारा पहल शुरू कर दिया गया है. इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को जोड़ने के लिए शुक्रवार को मुसाबनी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम द्वारा कुईलीसुता, पारूलिया, गोहला और पूर्वी बादिया पंचायत का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सभी ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में अधिक से अधिक आम की बागवानी समेत अन्य योजनाओं को लेने को कहा गया. जिससे ग्रामों में रोजगार भी उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-peace-committee-meeting-held-in-police-station-regarding-bakrid/">बहरागोड़ा

: बकरीद को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

इस योजना में बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

इस मौके पर बीडीओ ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक किसान परिवार को कम से कम 100 और अधिक से अधिक 300 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे. उक्त योजना में किसानों के साथ-साथ बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा बिरसा हरित ग्राम योजना का मूल उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है. इस योजना को मनरेगा से जोड़ा गया है, ताकि गांव के मजदूरों को इसके तहत मानव दिवस सृजन हो सके. इसके साथ ही पंचायतों में चल रहे अन्य कार्यों का निरीक्षण भी किया गया. इस दौरान मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता को समय पर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही