Search

मुसाबनी : एचसीएल के अस्थाई मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के अस्थाई मजदूरों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 201 मजदूरों को काम नहीं देने के विरोध में मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. एचसीएल मुसाबनी यूनिट एक नंबर गेट के सामने आक्रोशित मजदूर धरने पर बैठे हैं. नाकेबंदी कर दी गई है. मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है. मजदूरों ने बताया कि एचसीएल के अधीन कियु कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ताम्र अयस्क खनन का कार्य किया जा रहा था. कंपनी ने टेंडर समाप्त होने की बात कह कर मजदूरों को 25 फरवरी से काम पर नहीं आने का नोटिस दिया. इसे भी पढ़ें : NTA">https://lagatar.in/nta-has-released-the-admit-card-for-ugc-net-phase-2-exam/">NTA

ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्‍जाम का एडमिट कार्ड किया जारी

मजदूरों का आरोप- मैनेजमेंट की लापरवाही से उत्पादन हो रहा बंद

मजदूरों का आरोप है कि मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण प्लांट में उत्पादन बंद हो रहा है, जिसके कारण उनकी रोजी-रोटी पर संकट छा गया है. मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. मजदूरों का कहना है कि मैनेजमेंट खनन कार्य शुरू कराते हुए मजदूरों को पुनः कार्य पर बहाल करे. इसके बाद ही धरना-प्रदर्शन खत्म किया जायेगा. मौके पर दामु माहली, राजेंद्र प्रसाद सिंह, तपन पंडा, मानस दास, बाबू लाल हेम्ब्रम, संजय गोप, कार्तिक बेल्दार, मानस भट्टाचार्य, इस्लाम, किशोर साव, मो. कासिम, जोबा सरदार, दीपक श्यामल, श्वामी नाथन, बिजु मिश्रा आदि मजदूर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp