Search

 
 
 

मुसाबनी : नुक्कड़ नाटक कर दी गई योजनाओं की जानकारी

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के धोबनी पंचायत अंतर्गत रायपाहाड़ी में मंगलवार को जिला सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. जिसमें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सर्वजन पेंशन, सावित्री वाई फुले किशोरी समृद्धि, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना और फूलोझानो आशीर्वाद आदि योजनाओं से जुड़कर इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया. नुक्कड़ नाटक का मंचन पथ संस्था जमशेदपुर द्वारा किया गया. मौके पर संस्था के खुर्शीद आलम, आरती यादव, नीतू कुमारी, मनीष सिंह, अमित महतो, ललित कुमार साव, विकास कर्मकार और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-arrested-in-mobile-theft-case-police-sent-to-jail/">चांडिल

: मोबाइल चोरी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही