Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : जादूगोड़ा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल

Musabani (Sanat Kumar Pani) : जादूगोड़ा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में जादूगोड़ा थाना में 14 जून को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पीड़िता के बयान पर धारा 376(3)/376DA/323/34 भादवि और 4/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी बैगो गोप फाॅरेस्ट ब्लाॅक, टोला जोजोगोड़ा थाना जादूगोड़ा, चोपोन महाकुड़ उर्फ गोपीनाथ महाकुड़, ग्राम पारूलिया, टोला लेंजोबेड़ा थाना मुसाबनी और कामे महाकुड़ ग्राम बनकाटी टोला राड़ाकोचा थाना डुमरिया के निवासी हैं. जादूगोड़ा निवासी पीड़िता के बयान के मुताबिक तीनों ने उसे फोन कर धोखे से बुलाया और सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी शादीशुदा हैं और शराब के नशे में इस जघन्य घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-bagbeda-grocery-store-thief-ran-away-leaving-goods-after-making-noise/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा किराना दुकान में चोरी, शोर मचाने पर सामान छोड़ भागा चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही