Search

 
 
 

मुसाबनी : निजी स्कूलों में शिक्षा शुल्क वृद्धि का विरोध, जेएमएम ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड में निजी स्कूलों में शिक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीडीओ के माध्यम से एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड में संचालित विभिन्न निजी स्कूलों में मनमानी तरीके से शिक्षा शुल्क में वृद्धि की जा रही है. साथ ही विद्यालय से ही पुस्तक बिक्री के नाम पर अभिभावकों को भयादोहन किया जा रहा है. साथ निजी स्कूलों के प्रबंधक समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय में आयोजित करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alumni-meet-organized-at-co-operative-college-former-students-remember-old-days/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट आयोजित, पूर्व छात्रों ने याद किए पुराने दिन

बीडीओ ने बैठक करने का लिया निर्णय

इसमें अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए. बीडीओ सीमा कुमारी ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 मार्च को प्रखंड कार्यालय परिसर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया. जिसमें निजी स्कूलों के प्रबंधक को पत्र देकर बुलाया जाएगा. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय नेता कान्हु सामंत, प्रखंड सचिव सोमाय सोरेन, कोषाध्यक्ष साधु हेंब्रम, धोबनी पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया राम चन्द्र मुर्मु, युवा नेता प्रियनाथ बस्के, प्राण सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही